राम उठत, राम चलत, राम शाम - भोर है । God shayari in hindi and image
राम उठत, राम चलत, राम शाम - भोर है ।
राम बुद्धि, राम चित्त, राम मन विभोर है ॥
राम रात्रि, राम दिवस, राम स्वप्न - शयन है ।
राम काल, राम कला, राम मास - अयन है ॥
राम शब्द, राम अर्थ, रामहि परमार्थ है ।
राम कर्म, राम भाग्य, रामहि पुरुषार्थ है ॥
राम स्नेह, राम राग, रामहि अनुराग है ।
राम कलि, राम कुसुम, रामहि पराग है ॥
राम स्वर्ग, राम मोक्ष, राम परम साध्य है ।
राम जीव, राम ब्रह्म, रामहि आराध्य है ॥
Tags
God Shayari